फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   128 villages, 48 colonies are sensitive, risk of diseases is high

Saharanpur News: 128 गांव, 48 काॅलोनियां संवेदनशील, बीमारियों का खतरा अधिक

Tue, 12 Mar 2024 12:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
128 villages, 48 colonies are sensitive, risk of diseases is high
सहारनपुर। जिले के 128 गांव और 48 काॅलोनियां ऐसी हैं, जहां बीमारियों के फैलने का अधिक खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों व कॉलोनियों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। गर्मी की दस्तक से पहले ही बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में हर साल डेंगू का प्रकोप रहता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में डेंगू के 236 और मलेरिया के 198 केस मिले थे। वर्ष 2020 में 77,147 लोगों की स्लाइड बनाई गई थी। डेंगू के 21 और मलेरिया की 13 लोगों में पुष्टि हुई थी। साल 2021 में डेंगू का प्रकोप अधिक रहा। 453 लोगों को डेंगू हुआ, जबकि मलेरिया के केस महज नौ ही मिले। वर्ष 2022 व 2023 में मलेरिया का कोई मामला नहीं मिला। इन दोनों साल में डेंगू के 168 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले को मलेरिया मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी वाले 128 गांव व 48 काॅलोनियों को चिह्नित किया है। यह गांव डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के लिए संवेदनशील है।
विज्ञापन

ये हैं संवेदनशील गांव
नानौता ब्लॉक में चिराऊ, कुआंखेड़ा, नूनाबड़ी, रामपुर मनिहारान में मिर्जापुर, नुसरतपुर, सुभरी, हलगोवा, सरसावा में अहमदपुर, बुड्ढाखेड़ा, चौरी मंडी, इब्राहिमी, खेड़ा मेवात, सुनहेटी खड़खड़ी में इगरी, खजूरी, मनानी, नौजली, शेखपुरा कदीम, साढ़ौली कदीम में बाबूपुर, चंदपुर, शेरपुर पेलो, देवबंद में बीबीपुर, झबीरन, दुगचड़ी, नागल में सोहनचिड़ा, मायाहेड़ी, नैनसोब, मुजफ्फराबाद में फतेहपुर, कमालपुर, नौगंवा, रंडौल, तेजपुरा, पुवांरका में आसनवाली, दाबकी गुर्जर, गदनपुरा, हलालपुरा, गंगोह में माधोपुर, नवाजपुर, नकुड़ में अंबेहटा पीर, बांदूखेड़ी, इस्माइलपुर, बेगमपुरा, शाहपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील काॅलोनी
शहर में 62 फुटा रोड, अहमद बाग, अंकित विहार, आजाद काॅलोनी, गणेश नगर, गोटेशाह, गिल काॅलोनी, इनाम काॅलोनी, इंद्रा चौक, शारदा नगर, खलासी लाइन, नुमाइश कैंप, ऑफिसर काॅलोनी, वेद विहार, नूर बस्ती, जनकपुरी, वर्धमान काॅलोनी, नदीम काॅलोनी, दुर्गापुरी आदि।

जिले के जिन गांवों व काॅलोनियों में बीमारी का प्रकोप अधिक रहता है, उनको चिह्नित किया, ताकि समय पर बीमारियों को रोका जा सके। संक्रामक को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। गांवों में साफ-सफाई को लेकर पंचायती राज विभाग को पत्र लिख दिया है।

- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed