फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   128 traders got the license renewed

128 व्यापारियों ने कराया लाइसेंस का नवीनीकरण

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
128 traders got the license renewed
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद से मंडी के बाहर कारोबार कर रहे व्यापारियों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना शुरू कर दिया है। पंजीकृत 310 व्यापारियों में से 128 ने अब तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा लिया है। जबकि कई व्यापारियों के लाइसेंस अभी नवीनीकरण की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के चलते मंडी से बाहर खरीद फरोख्त करने पर मंडी शुल्क समाप्त हो गया था। जबकि इस अवधि में मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर मंडी शुल्क लागू रहा। अब केंद्र सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद मंडी से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारी भी न सिर्फ मंडी शुल्क के दायरे में आ गए, बल्कि इन पर मंडी प्रशासन का प्रशासनिक नियंत्रण भी लागू हो गया। पांच जून 2020 में नए कानून लागू होने और इन्हें समाप्त करने की अवधि के बीच मंडी को करीब चार करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई है। मंडी समिति परिसर से बाहर कारोबार करने पर मंडी शुल्क में राहत मिलने के चलते काफी व्यापार बाहर शिफ्ट हो गया था। साथ ही दिसंबर 2020 के बाद मंडी शुल्क दो प्रतिशत की बजाए एक प्रतिशत कर हो गया था। अब कृषि कानूनों की वापसी के बाद मंडी से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद मंडी से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों ने अपने लाइसेंस नवीनीकरण कराने शुरू कर दिए हैं। पिछले 18 महीनों से यह प्रक्रिया बंद थी। 310 व्यापारियों के पास मंडी के लाइसेंस हैं। इनमें से 128 व्यापारियों ने लाइसेंसों का नवीनीकरण करा लिया है। अन्य कई लाइसेंस अभी नवीनीकरण की प्रक्रिया में हैं। अब पहले की तरह मंडी से बाहर कारोबार करने वालों पर भी मंडी समिति का नियंत्रण होगा। - अशोक कुमार गुप्ता, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed