फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां शाकंभरी तक जाने वाली सड़क हुई बदहाल

मां शाकंभरी तक जाने वाली सड़क हुई बदहाल

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मां शाकंभरी तक जाने वाली सड़क हुई बदहाल
मां शाकंभरी तक जाने वाली सड़क हुई बदहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से यूनिपोल लगा है, जिस पर लिखा है यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा। यूनिपोल को लगाने का मकसद मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देना है। मगर यूनिपोल के ठीक नीचे सड़क में गड्ढे, अतिक्रमण और तमाम खामियां हैं। यूनिपोल से करीब 500 मीटर आगे चलने पर मार्ग का करीब 600 मीटर का टुकड़ा पूरी तरह टूटा हुआ है। यह क्षेत्र नगर निगम का होने के बावजूद इसकी बदहाली दूर नहीं की जा रही है।
मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में प्रत्येक वर्ष मेलों का आयोजन होता है। उत्तर प्रदेश ही नहीं आसपास के कई राज्यों से भक्त यहां आते हैं। पिछले दिनों वीवीआईपी भी यहां आए। मगर इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। शहर की तरफ से बेहट रोड पर एमएलसी उमर अली के घर तक सड़क ठीक है, मगर वहां से गांव गोपालपुर तक सड़क टूटी हुई है। गांव रसूलपुर के बीच में सड़क का टुकड़ा पूरी तरह टूटा हुआ है। स्थानीय निवासी दिलशाद ने बताया कि रोड पर गांव रसूलपुर में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। कई कॉलोनियों से निकालने वाला पानी शाकंभरी जाने वाले इसी मार्ग पर आता है, जिसकी वजह से सड़क कई साल से टूटी हुई है। यासीन ने बताया कि स्थानीय लोग कई बार नगर निगम से सड़क को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, मगर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पत्थर और मिट्टी डले होने की वजह से दिन भर वाहनों के चलने से धूल उड़ती है, जिससे स्थानीय दुकानदार और आम लोग परेशान हैं। मुम्तियाज अहमद और मुस्तकीम का आरोप है कि प्रशासन और नगर निगम को कोर्ट रोड पर ही स्मार्ट सिटी नजर आता है। उनके क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है। सड़क में बने गड्ढों में गिरकर दुपहिया वाहन चालक रोजाना ही चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़क तालाब का रूप ले लेती है। कॉलोनियों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैला हुआ है। एक खाली पड़ा प्लॉट भी तालाब बन चुका है।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर में मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मार्ग के टूटे होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। यदि पानी की निकासी नहीं होने से सड़क का निर्माण रुका है तो नगर निगम पानी की निकासी की व्यवस्था कराएगा। इसके अलावा समस्या को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed