फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संजय तिवारी ने किया दधीचि परम्परा का निर्वहन, लिया देहदान का संकल्प

संजय तिवारी ने किया दधीचि परम्परा का निर्वहन, लिया देहदान का संकल्प

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
संजय तिवारी ने किया दधीचि परम्परा का निर्वहन, लिया देहदान का संकल्प
सहारनपुर। कलक्ट्रेट तिराहे पर दुकान करने वाले व्यापारी संजय तिवारी ने दधीचि परंपरा का पालन करते हुए देहदान करने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार को मौलाना शेखुल हिन्द राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविन्द त्रिवेदी और एनाटॉमी डिपार्टमेंट की डॉक्टर प्रीति ने देहदान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

अपने बेटे शुभम तिवारी की किडनी फेल होने के दौरान कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के दौरान अहमदबाग निवासी व्यापारी संजय तिवारी को देहदान करने की प्रेरणा मिली। तब ही उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें मानवता के काम आना है, इसके लिए वे अपनी देहदान करेंगे। जिससे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं मानव संरचना को न सिर्फ जान सकें बल्कि उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त हो सके। संजय तिवारी ने बताया कि उनके बेटे शुभम तिवारी की वर्ष 2015 में किडनी फेल हो गई थी। जिसे सर गंगाराम हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कराया गया। उसे किडनी उसकी मम्मी सरोज तिवारी ने दी थी। उनका मानना है कि यदि मेडिकल के छात्रों को मानव शरीर नहीं मिलेगा तो वे इसकी अच्छे से जानकारी प्राप्त नहीं कर पाएंगे। जिसका सीधा असर उनकी प्रैक्टिस पर पडे़गा। इसलिए उन्होंने देहदान के लिए नवंबर से ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी थी। जो बृहस्पतिवार को पूरी हुई। अब मृत्यु के बाद उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज को सौंप सकेंगे। जिससे मेडिकल कालेज के छात्रों को मानव शरीर का अध्ययन करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed