फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खिचड़ी के सहभोज के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

खिचड़ी के सहभोज के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
खिचड़ी के सहभोज के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व
गंगोह (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक पंगत में बैठकर खिचड़ी का सामूहिक भोज किया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

श्री रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम की शुरूआत दीपांशु माहेश्वरी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे गाकर की। मुख्य वक्ता खंड बौद्धिक प्रमुख चौधरी रामकुमार ने बताया कि मकर संक्रांति संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक है। संपूर्ण हिंदू समाज में इसकी बहुत महत्ता है। उन्होंने बताया की उत्सवों के माध्यम से हिंदू समाज छुआछूत को समाप्त कर सुसंगठित राष्ट्र की नींव रख सकता है। नगर संघचालक राकेश गर्ग उर्फ जयश्री राम ने आशीष वचन देते हुए हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया। प्रार्थना सचिन वत्स ने कराई, जबकि ध्वज प्रणाम कार्तिक तायल ने किया। खंड कार्यवाह रोबिन बालू, सुधीर अग्रवाल, संदीप गोयल, दीपांशु माहेश्वरी, ईश्वर जांगिड़, चौ. राजाराम, विनोद कुमार, संजीव शर्मा, अमन माहेश्वरी, विजय कुमार, राकेश गर्ग, विकास पटवा, सोनू सिंघल, बुद्धिसागर गोस्वामी, रमेश चंद थापा, निकुंज गोयल, थारुल शम्मी, सचिन बंसल, मुकेश राणा, शुभम तायल, अशोक गुप्ता कोकी, बिशंदा राम, रामकिशन, अनिल गोयल, रामपाल सिंघल, आशु बजाज, अर्जुन कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed