{"_id":"5c3f794dbdec22732b2c4664","slug":"121547663693-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए डीआईओएस कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए डीआईओएस कार्यालय पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली और कैश लेस मेडिकल सुविधा समेत अनेक मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान डीआईओएस द्वितीय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।
जिलाध्यक्ष सीताराम सहगल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेवालाल गौतम ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर संगठन शिक्षकों की समस्याओं को बार-बार सरकार के समक्ष रखता आ रहा है, मगर सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, कैश लेस मेडिकल सुविधा, प्रधानाचार्यों की भर्ती और शिक्षक भर्ती करने की मांग दोहराई। इसके बाद डीआईओएस द्वितीय रविदत्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बृजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, संजय तेगवाल, सत्येंद्र गौतम, अमरीक सिंह, कर्णपाल, राजेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, बीरबल सिंह, सुरेश पाल, हरिपाल, तेजवीर सिंह, अहीबरण सिंह, सुरेंद्रपाल, रामप्रकाश, राकेश कुमार, मुकेश राही, राकेश नोटियाल, मुकेश लांबा, मान सिंह, कंवर सिंह बर्मन, मुनेश कुमार, ईश्वर सिंह, सुदेश कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
संगठन की प्रमुख मांग
- पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए और सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाए।
- माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।
- प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की जाए।
- शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां की जाएं।
- विद्यालय प्रबंध समितियों के अधिकार सीमित किए जाएं।
- वित्त विहीन, व्यवसायिक, कंप्यूटर और पीटी शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिले।
- माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद को सहायक प्रवक्ता किया जाए आदि।