{"_id":"5c3ce2e7bdec227389634110","slug":"121547494119-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई
बड़गांव। वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांडा में 83 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट और छात्र-छात्राओं को पशु-पक्षियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कालेज परिसर में पक्षियों और छोटे पशुओं के लिए पीने के पानी और खाने की व्यवस्था भी की गई।
बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांड़ा के प्रधानाचार्य जनेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार को मकर सक्रांति पर कालेज परिसर में वन्य जीव गिलहरी, जंगली कबूतर सहित अन्य पक्षियों के लिए कैप्टन सुशील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जालीदार घर बनाते हुए छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 900 पौधों का लक्ष्य कालेज द्वारा पूरा कर दिया है। वर्ष 1974 से लगातार किए गए पौधरोपण में दुर्लभ प्रजाति के चमगादड़ , गिलहरी, मोर, कबूतर आदि बड़ी संख्या में यहां सुरक्षित रुप से रहते हैं। कैप्टन सुशील कुमार त्यागी ने एनसीसी कैडेटों को अपने घरों की छतों पर पक्षियों को पीने के पानी और खाने के लिए दाना डालने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अशोक कुमार, जीवन सिंह, प्रधान लिपिक राजकुमार धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।