{"_id":"5c3100fcbdec22569f268039","slug":"121546715388-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन परिवहन, प्रवेश शुल्क की फाइलें खंगालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन परिवहन, प्रवेश शुल्क की फाइलें खंगालीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन परिवहन, प्रवेश शुल्क की फाइलें खंगालीं
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों की फाइलों को चेक किया। सीडीओ ने बताया कि सोमवार को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी अपने स्टाफ के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं। सीडीओ ने तांगा, रिक्शा, बुग्गी ठेका, खनन परिवहन, पशु वधशाला, सीमा प्रवेश पशु शुल्क से संबंधित फाइलों को चेक किया। इसके पश्चात सीडीओ वहां से चली गई। शाम के समय सीडीओ निरीक्षण के लिए दोबारा जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और उन्होंने एक-एक पटल को अच्छी तरह चेक किया। इसके बाद जिला प्रशासन की मीटिंग होने के चलते सीडीओ वहां से चली गई। सीडीओ ने बताया कि जिला पंचायत का निरीक्षण अभी चार-पांच दिन चलेगा। सोमवार को दोबारा निरीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की एएमए ने निरीक्षण कराने से मना कर दिया था। मगर, उन्होंने अधिकारिक तौर पर जिला पंचायत का निरीक्षण किया। एएमए डाक्टर सुमन लता ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण कराने से मना नहीं किया था। वहीं, सूत्र बताते हैं कि निरीक्षण को लेकर सीडीओ और एएमए के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।