{"_id":"5bfee1c3bdec224168291b90","slug":"121543430595-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर लूट करने आए दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर लूट करने आए दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान पर लूटपाट करने आए बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की तरफ से फायरिंग करने पर दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
बुधवार रात करीब दस बजे मंडी कोतवाली क्षेत्र में गांव शकलापुरी के निकट शराब की दुकान के पास बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। इसके बाद मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि टांग में गोली लगने पर दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सिपाही योगेश कुमार भी घायल हुआ। सिपाही को बाई बाजू में गोली लगी। घायल दोनों बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश अजीम गाजियाबाद जनपद के कस्बा पिलखुवा का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदमाश शौकीन उर्फ अकरम बागपत के बड़ौत का रहने वाला बताया है। मौके से फरार हुए तीसरे बदमाश के बारे में पता किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास से जायलो कार बरामद हुई है। कार पर गौतमबुद्धनगर की नंबर प्लेट लगी हुई है।