{"_id":"5bef114fbdec22699072d1ec","slug":"121542394191-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की पोल खोल रहे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की पोल खोल रहे कचरे के ढेर
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारियां चल रही हैं। दो दिन पहले ही नगर विकास मंत्री सर्वेक्षण में पहला पायदान हासिल करने का मंत्र नगर निगम को देकर गए हैं। मगर इसके बावजूद शहर में कचरे के ढेर पूर्व की तरह बरकरार हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की हकीकत जानने के लिए शहर का भ्रमण किया।
चिलकाना रोड पर अमर सिनेमा के बाहर कचरे का ढेर पड़ा नजर आया। इसके पास ही बड़ा नाला भी पॉलिथीन से अटा था। स्थानीय निवासी मरगूब और इरशाद ने आरोप लगाया कि नगर निगम सारी सफाई कोर्ट रोड क्षेत्र में ही करा रहा है। उनके क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगातार रहते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र से कचरे का उठान दो से तीन दिन में होने की बात कही। बूढ़ी माई चौक पर ट्रांसफार्मर के नीचे गंदगी फैली नजर आई। शमशाद अली और मेहरबान ने भी निगम पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चकराता रोड पर पुरानी चुंगी से पहले कंपनी बाग की बगल में सार्वजनिक शौचालय के पास कचरे के साथ ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। कंपनी बाग के नवाब गंज चौक वाले गेट की बगल में कचरे का बड़ा ढेर पड़ा मिला। उधर पांवधोई नदी के तट पर पुल खुमरान, पुल दालमंडी, पुल, जामा मस्जिद के सामने वाले पुल पर भी गंदगी फैली मिली। अमर उजाला की पड़ताल में ज्यादातर नाले भी गंदगी से अटे नजर आए।
-------------------------------
- नए क्षेत्रों में कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं
जिन 32 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। उनमें से ज्यादातर गांवों में कूड़ा उठान की कोई व्यवस्था नगर निगम आज तक नहीं कर सका है। यही वजह है कि उक्त गांवों के लोग आज भी कचरा सड़कों के किनारे डाल रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त गांवों में पशु पाले जाते हैं, जिनकी वजह से कचरे की मात्रा अधिक रहती है। ऐसे कचरे को इकट्ठा कर नगर निगम के लिए निस्तारित करना मुश्किल होगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह उसका खाद बनाकर खेतों में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
-------------------------------
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पहला स्थान पाने के लिए कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा है। यदि नगरवासियों का सहयोग मिला तो कुछ ही दिन में शहर की सूरत साफ नजर आएगी। यदि कहीं गंदगी है या सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है तो नगर वासी या तो सीधे नगर निगम आकर या ऐप के जरिए शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम तुरंत कार्रवाई करेगा। -- डॉक्टर गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।