{"_id":"5bba5951867a556864576253","slug":"121538939217-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ प्रभु श्रीराम का मंढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ प्रभु श्रीराम का मंढ़ा
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभु श्रीराम के मंढे का आयोजन किया गया। शहनाईयों की गूंज और श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही धूमधाम से श्री राम और लक्ष्मण की सवारी निकाली गई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके प्रबंधक संजय गुप्ता रहे। शाम के समय रामलीला भवन से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की सवारी निकाली गई, जो मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, पुराना बजाजा, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार हुए बेहट बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में पुष्प वर्षा से लोगों ने प्रभु श्री राम और लक्ष्मण का स्वागत किया। भगवान श्री राम के हाथी का सारथी बनने का सौभाग्य सन्नी अरोड़ा को मिला। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मनुज तायल, दीपक अग्रवाल, श्रवण गर्ग, राजीव गोयल, राकेश मित्तल, जगमोहन लाल गोयल, मान सिंह जैन, हितेष गर्ग, आलोक अग्रवाल, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, सचिन गोयल मौजूद रहे।
श्रीराम बारात में शामिल होंगे नौ बैंड
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल और मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल ने बताया कि सोमवार को रामलीला भवन से प्रभु श्रीराम की बारात निकाली जाएगी, जिसमें दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से आए नौ बैंड शामिल होंगे। लुधियाना की पाइपर बैंड पार्टी, सरदार ढोल पार्टी आकर्षण केंद्र रहेंगी। विभिन्न झांकियों से सजे हुए आठ रथ राम बारात में शामिल होंगे, जिन पर देवी-देवताओं की तीन दर्जन से अधिक झांकियां होंगी। अखाड़ों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। बारात में सबसे पीछे प्रभु श्री राम लक्ष्मण के साथ विराजमान रहेंग।
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर किया भंडारे का आयोजन
सहारनपुर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रभु श्रीराम के मंढे को लेकर कोर्ट रोड पर पंडित जुगल किशोर ने भंडारे ने का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदीप कुमार, राकेश पेंटर, कुलदीप राजा सिंह शामिल रहे।