{"_id":"5babd650867a557fec71d027","slug":"121537988176-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम में झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम में झूमे दर्शक
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की रात पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंजाब से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमोद सिड़ाना, कृष्ण राजीव सिंघल, धर्मपाल मेहंदीरत्ता, लाजकृष्ण गांधी, सुरेंद्र धवन, सुमित मलिक, केएल ठक्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पंजाब से आए टीवी कलाकारों ने नृत्य और हास्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के संयोजक रमेश छाबड़ा रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और मेला चेयरमैन मुकेश गक्कड़ का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सुपनीत सिंह, संजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा, अक्षु छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
मेला पंडाल को दुरुस्त कराने पहुंचे मेला चेयरमैन
फोटो संख्या: 9
सहारनपुर। बारिश की वजह से मेला परिसर और पंडाल परिसर में हुई कीचड़ और जलभराव को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में कीचड़, जलभराव से बेरौनक हुआ गुघाल मेला टाइटल से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद मेला प्रशासन की नींद टूटी। मेला चेयरमैन मुकेश गक्कड़ बुधवार को पंडाल पर खड़े होकर परिसर में सूखी मिट्टी डलवाते नजर आए। साथ ही उन्होंने मेला परिसर में भी कीचड़ और जलभराव से निपटने के लिए मिट्टी और रोड़ी डलवाई। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने कीचड़ और जलभराव की समस्या दूर करा दी है।