फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया

Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया
सहारनपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर महानगर में कई जगहों पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और नृत्य किया।
विज्ञापन

राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व बैंडबाजों संग भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पेपर मिल रोड पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्री गणेश को तिलकर श्रद्धालुओं ने प्रणाम किया। मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई, जहां मंत्रोचारण के साथ गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने हिंदी और मराठी में गणेश भगवान की आरती की। संजय पलसुले ने गणेश स्त्रोत का पाठ किया। संदीप शर्मा ने भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संजय पलसुले ने बताया कि दस दिन तक सुबह और शाम भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। 23 सितंबर की शाम मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। एसडी शर्मा, संदीप गर्ग, अक्षय त्यागी, योगेश शर्मा, पीडी अरोड़ा, विनय स्वामी, रमेश बंसल, संदीप शर्मा, पंकज पाठक, संयोग सैनी, सुनीता बंसल, उत्तरा निगोसकर, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, मधु गुप्ता, आभा बंसल, अंजलि टंडन, आरती सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हरि मंदिर में श्री गणपति सेवा समिति ने भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की। इससे पूर्व ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पूजा अर्चना पंडित तिलक राज पाराशर और अनिल कुमार गुप्ता ने संपन्न कराई। महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अमित गर्ग, सचिन शर्मा, सुशांत गुप्ता, निखिल गुप्ता, आशीष वशिष्ठ, गौरव दीक्षित, सुनील कुमार, सौरभ कौशिक, अभिषेक पुंडीर, गौरव रोहिला, पुष्प लता गुप्ता, पारुल गुप्ता, किरण अग्रवाल, वर्षा पराशर, कविता जैन, शिल्पी जैन मौजूद रहे। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में ही भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed