{"_id":"5b859e8642c79246560436cc","slug":"121535483526-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉरिडोर के लिए बिजली की लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉरिडोर के लिए बिजली की लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे ट्रैक डीएफसीसी कॉरिडोर के निर्माण में आने वाली बिजली की लाइनों के स्थानांतरण का कार्य बुधवार से शुरू कराया जा रहा है। इसके साथ राकेश केमिकल से पुरानी चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भी बुधवार से बिजली की लाइनें स्थानांतरित की जाएंगी। जिसके चलते सुबह चार घंटे बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहारनपुर में डीएफसीसी कॉरिडोर रेलवे ट्रैक का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए इसके रास्ते में आ रहीं बिजली की लाइनों को हटाया जाना है। साथ ही राकेश केमिकल से पुरानी चुंगी तक की सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी होना है। इस क्षेत्र में भी बिजली की लाइनों को स्थानांतरित किया जाना है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य होने के कारण 29 अगस्त से बिजली की लाइनों के स्थानांतरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके चलते बुधवार से शुक्रवार तक 33 केवी सीबी नंबर 12 जनक नगर, सीबी नंबर 15 ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्रों से जुड़े 33/11 केवी जनक नगर, किशनपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर, हुसैन बस्ती, घंटाघर बिजली घरों से जुड़े मोहल्लों में सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।