{"_id":"5b58c6a14f1c1be94b8b6c90","slug":"121532544673-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर छापा
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार को गलीरा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर से दवाएं जब्त करने के साथ ही तीन नमूने भी जांच के लिए भरे गए। साथ ही स्टोर मालिक को गिरफ्तार कराया गया। कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप रहा।
बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर रमेश यादव और मुजफ्फरनगर से आए अधिकारी जगबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ गलीरा रोड पर प्रभात मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक प्रेम सिंह से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने करीब 25 हजार रुपये की दवा जब्त की। तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही प्रेम सिंह को गिरफ्तार कराया। ड्रग इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि मेडिकल स्टोर के बिना लाइसेंस चलने की शिकायत थी। छापे के दौरान यह साबित भी हो गया। उधर, मेडिकल स्टोर पर छापे से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।