{"_id":"5b48f1c94f1c1b58488b456f","slug":"121531507145-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बंद बकाएदार की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में बंद बकाएदार की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालात में बंद बकाएदार की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
बेहट (सहारनपुर)। तीन दिन से तहसील की हवालात में बंद 19 लाख के बकायेदार किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। इसका पता चलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसील कर्मियों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। तहसील कर्मी उसे वापस तहसील ले आए और उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
तहसील क्षेत्र के नानोली गांव निवासी अब्दुल गफ्फार 19 लाख का बकायादार है। उसने डेयरी के लिए पीएनबी की शाखा साढ़ौली कदीम से लोन लिया था। बकाया की वसूली के लिए 11 जुलाई को राजस्व टीम ने उसे हिरासत में लेकर तहसील की हवालात में बंद किया था। शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसील कर्मियों ने उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तहसील कर्मी उसे वापस तहसील ले आए और उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। उसके पुत्र मोहसिन ने बताया कि उसके पिता हृदय रोगी है।
अब्दुल गफ्फार जिले के टॉप 10 बकायादारों में शामिल है। वह 19 लाख का बकायादार है। फिलहाल उसे उसके भाई ग्राम प्रधान जब्बार की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
- सुधीर कुमार, तहसीलदार बेहट।