फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्लाइवुड की 300 इकाइयां लगाने की तैयारी

प्लाइवुड की 300 इकाइयां लगाने की तैयारी

Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्लाइवुड की 300 इकाइयां लगाने की तैयारी
सहारनपुर। पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने दावा किया कि जिले में पॉपुलर पेड़ की अधिकता के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरा मशीन और प्लाइवुड फैक्ट्रियों को लाइसेंस की घोषणा कर जिले के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। वन विभाग की वेबसाइट पर इकाई के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले भर में करीब 300 इकाइयों का प्लान है। इससे न केवल किसानों को वाजिब दाम मिलेंगे, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगदीश राणा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि पिछले कई बरसों से वह आरा मशीन और प्लाइवुड की फैक्ट्रियों को लाइसेंस दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के दर्द को समझते हुए सहारनपुर में पिछले माह इसकी घोषणा भी कर दी थी। उन्होंने बताया कि पॉपुलर की खेती में प्रदेश में सहारनपुर नंबर वन है। सरकार की सक्रियता के चलते शुक्रवार से आरा मशीन और प्लाइवुड फैक्ट्री के लाइसेंस खोल दिए। इकाई के लिए वन विभाग की वेबसाइट पर अगले तीस दिन तक आवेदन किए जा सकते हैं। यही नहीं सरकार ने पांच पेड़ों को छोड़कर अन्य पर काटने के लिए अनुमति की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। इसके अलावा किसान से प्रति ट्राली 700 रुपये का वसूला जाने वाला ट्रांजेक्शन चार्ज भी समाप्त कर दिया है। पूर्व विधायक राणा ने बताया कि जिले में करीब 300 इकाइयों का प्लान तैयार किया गया है। प्रयास है कि प्रशासन के सहयोग से सामूहिक जमीन खरीदकर रोड के आसपास इकाइयां लगाई जाएं। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर पूरी कार्ययोजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैैसला जिले के लोगों के लिए खुशहाली लेकर आया है। इससे पूर्व राणा ने जिले भर के जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत और प्रधानों के साथ बैठक कर सभी का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार, नागल प्रमुख बिजेन्द्र, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, अजीत राणा, मुल्कराज सैनी, उपेन्द्र पाल सिंह, सुनील कुमार, यशवंत राणा, राजबीर सिंह डायरेक्टर, महेन्द्र सिंह, सुशील राणा, श्याम सिंह चौधरी, महीपाल धौलरा, अंकित कांबोज, अनुज कांबोज, यशपाल, अशोक, धनंजय शर्मा, तेजवीर सिंह, सतीश राठौर, धर्मपाल कश्यप, मुस्तकीम चौधरी और प्रदीप चौधरी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed