{"_id":"5b0ef25d4f1c1b936e8b593b","slug":"121527706205-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट से बदतमीजी पर भाजपा नेता को पहुंचाया थाऩे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट से बदतमीजी पर भाजपा नेता को पहुंचाया थाऩे
Updated Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर मजिस्ट्रेट से अभद्रता पर भाजपा नेता पहुंचे थाने
सहारनपुर। साल्हापुर बूथ पर बिना पास के घुसने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता और सेेक्टर मजिस्ट्रेट के बीच जमकर तकरार हुई। अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाकर भाजपा नेता को थाने पहुंचा दिया गया। हंगामे की खबर पर सीआरपीएफ और पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। डीएम और एसएसपी को फोन पर की गई शिकायत में भाजपा नेता पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि भाजपा नेता का आरोप है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।
नकुड़ विधानसभा के साल्हापुर बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। सुबह से यहां मतदाताओं की कतार थी। इसी बीच एक भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि भाजपा नेता बूथ के अंदर भ्रमण करने पहुंच गए। इत्तेफाक से सेक्टर मजिस्ट्रेट वीके पांडेय वहां आ गए। उन्होंने बूथ के अंदर घूम रहे भाजपा नेता से पास मांगा तो उनका पार चढ़ गया। इसी बात को लेकर पहले तो तकरार होती रही। जिससे वहां हंगामा होने लगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस भाजपा नेता को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगे। तभी कुछ और भाजपा कार्यकर्ता आ गए। दूसरी बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ से जिलाधिकारी और एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता उन्हें धमकी देकर गए हैं। इसी बीच हंगामे की खबर पर बूथ पर काफी संख्या में पुलिस बल भेज दिया। उधर, भाजपा नेता का आरोप था कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव को प्रभावित कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया है। देर शाम तक इस मामले में कोई अभियोग दर्ज नहीं हुआ था।