{"_id":"5b0ef2554f1c1b9f6e8b5613","slug":"121527706197-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 68 बूथों पर हुई 61.64 प्रतिशत वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 68 बूथों पर हुई 61.64 प्रतिशत वोटिंग
Updated Thu, 31 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 68 बूथों पर हुई 61.64 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव में गंगोह और नकुड़ विधानसभा में कड़ी सुरक्षा में 68 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में बुधवार को 62. प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें नकुड़ विधान सभा के 23 बूथों पर 63.30 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के 45 बूथों पर 60.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। एक-दो स्थानों को छोड़कर पुनर्मतदान में कहीं से भी वीवी पैट खराब नहीं हुई। पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह था। वहीं शामली के चार बूथों पर 64.24 और थानाभवन के एक बूथ पर 46.6 प्रतिशत मतदान हुआ।
कैराना उप चुनाव में बुधवार को गंगोह और नकुड़ विधानसभा में कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पहले दो घंटों में दोनों विधानसभाओं में 21 और 22 प्रतिशत मतदान हो गया। सरसावा के एक बूथ पर इस अवधि में 33 प्रतिशत वोट डाले गए। रालोद प्रत्याशी तबस्सुम और भाजपा प्रत्याशी ने भी क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की। दोपहर में जरूर बूथ सुनसान हुए, मगर तीसरे पहर के बाद मतदान में तेजी आई। देर शाम जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर 60.30 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर 60.87 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कर्मचारी रात में ईवीएम को लेकर जनता रोड स्थित वेयर हाउस में जमा कराने पहुंच गए। सोमवार को मतदान के दौरान 249 वीवी पैट खराब हुई थी। लोगों ने प्रशासन पर साजिश का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। प्रशासन की रिपोर्ट पर निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए थे।
-----
प्रत्येक बूथ पर तैनात था एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं इंजीनियर
सोमवार को हुए मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनों में खराबी के बाद प्रशासन ने बुधवार को बहुत सतर्कता बरती। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 68 बूथों पर हुए पुनर्मतदान को सुचारु कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक इंजीनियर को तैनात किया गया था। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का मौके पर ही समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
-------------------------------
नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के छह बूथों पर हुए पुनर्मतदान में गांव रसूलपुर के बूथ संख्या 225 पर सबसे अधिक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। रसूलपुर में 624 मतदाताओं में से 447 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बुधवार को क्षेत्र के सभी छह बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। साल्हापुर के बूथ 278 पर कुल 684 में से 420 वोट पड़े। जबकि गांव सांपला बेगमपुर के बूथ 276 पर 445 में से 263 मतदाताओं ने वोट डाले। इसके अलावा रसूलपुर के बूथ 225 पर 624 मतों में से 447 मतदाताओं ने वोट डाले। गोकलपुर के बूथ 228 पर 568 में से 385 वोट पड़े। इसके अलावा सहंसरपुर जट के बूथ 325 पर 881 में से 560 मत डाले गए। डाल्लामाजरा के बूथ 326 पर 627 वोटों में से कुल 407 वोट पड़े।
अंबेहटा। कैराना लोकसभा के लिए बुधवार को हुआ पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि पुनर्मतदान के दौरान भी एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो जाने से करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। अंबेहटी में 63.3 प्रतिशत मतदान हुआ। यहाँ 706 मतदाताओं में से 447 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर बुधवार को भी ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिस कारण करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा। इसके अलावा बूथ संख्या 356 सिरसला पर 57.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यहाँ 651 मे से 376 मतदाताओं ने वोट डालें। जबकि बूथ संख्या 385 धैराला पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। अंबेहटी बूथ गंगोह विधानसभा व धौराला तथा सिरसला नकुड विधानसभा का क्षेत्र है।