{"_id":"5af5dc914f1c1bda408b4857","slug":"121526062225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्य मिटाने वालों पर दर्ज किए जाएं मुकदमें: पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्य मिटाने वालों पर दर्ज किए जाएं मुकदमें: पुंडीर
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। क्षत्रिय समाज के नेता रणदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से मौत के मामले में साक्ष्य मिटाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। प्रशासन की सूझबूझ से बवाल होने से बच गया। उन्होंने भीम आर्मी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया।
चंद्रनगर स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में रणदीप सिंह पुंडीर ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सचिन वालिया को कैसे गोली लगी है, यह सब जानते हैं। मगर, क्षत्रिय समाज के निर्दोष लोगों को नामजद करा दिया। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मौके पर वीडियो बनाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। डा. योगेंद्र राणा ने कहा कि निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, संदीप, शिव कुमार राणा, शिवेंद्र राणा, कमल प्रधान, नरेंद्र बालियान, जितेंद्र राणा, मोनू राणा, सुनील सूरी, सचिन राणा, नितिश शर्मा मौजूद रहे।