{"_id":"5ae225304f1c1b9c098b6c0e","slug":"121524770096-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात रैली
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
गुरुवार को नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में आयोजित यातायात जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य राजपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दुपहिया वाहनों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए एवं चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। रैली के दौरान छात्र छात्राएं यातायात संबंधी नारों का उद्घोष कर नगरवासियों को जागरूक कर रहे थे। कृतपाल सिंह, मनोज शर्मा, विजय शर्मा, मनजीत कुमार, किश्वर जहां, सुनील कुमार गुप्ता, रामअवतार सिंघल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।