{"_id":"5ada38634f1c1b3a0b8b59c1","slug":"121524250723-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइकें टकराई, मां बेटी सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइकें टकराई, मां बेटी सहित पांच घायल
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-फतेहपुर रोड पर गांव बरौली के पास तीन बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में मां-बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसा शुक्रवार की दोपहर में करीब 12 बजे हुआ। गांव मुस्तापुर निवासी दुष्यंत पुत्र ऋषिपाल कोतवाली देहात के गांव नाजरपुरा से अपनी बहन कविता को बाइक पर लेकर गांव लौट रहा था। अनुवरपुर बरौली के पास पहुंचने पर उसकी बाइक सामने से आ रही दो बाइकों से टकरा गई। हादसे में दुष्यंत, उसकी बहन कविता और उसकी चार साल की भांजी सोनाक्षी व दूसरी बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी लेकर आई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।