{"_id":"5aca6ee04f1c1b6b6b8b4679","slug":"121523216096-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षार्णियों को बांटी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षार्णियों को बांटी किट
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बांटी किट
बड़गांव। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जन सर्वोदय पब्लिक हाई स्कूल के 120 छात्र-छात्राओं को किट का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों के प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कौशल विकास संस्था चंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष पप्पू उर्फ श्याम सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं कौशल विकास योजना के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्व रोजगार पर निर्भर हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस योजना के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं डिप्लोमा के साथ ही राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेकर अपने उद्योग लगा सकेंगे। प्रधानाचार्य उग्रसैन पुंडीर व रविंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना में निशुल्क कोर्स के बाद नौकरी के अधिक अवसर मिल सकेंगे। प्रधानमंत्री का सबको हुनर, सबको काम का सपना पूरा होगा। इससे पहले मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अध्यक्षता प्रधान सुखपाल शर्मा ने की। राकेश कुमार, राजकुमार, मौनी, अजब सिंह, सुशील, विशाल, शुभम, नेहा, शिवानी, पिंकी, सुधा, विजयपाल आदि मौजूद रहे।