फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंसा पर चिंता

हिंसा पर चिंता

Sat, 07 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हिंसा पर चिंता
डा. आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी
विज्ञापन

बिहारीगढ़। डा. भीम राव आंबेडकर सेवा समिति की बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के 127वें जन्मदिवस को जोरशोर से मनाने का निर्णय लेने के साथ ही भारत बंद के दौरान हुई हिंसा पर चिंता जताई।

अध्यक्ष ओमप्रकाश रविदासी ने भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि परस्पर अविश्वास का वातावरण बन गया तो देश में सभी लोगों के लिये चिंता का सबब होगा। वर्तमान में देशवासियों को एकजुटता की जरूरत है। देश की सीमाओं पर हालात अच्छे नहीं हैं। दोनों पड़ोसी देशों ने भारत की जमीन कब्जाई हुई है। हमें उस जमीन को वापस लाने का प्रण करना चाहिए परंतु ये स्थितियां देश के अंदर के हालात को अच्छा नहीं बनाती हैं। उन्होंने भीम आर्मी के हिंसा में विश्वास न रखने संबंधी ब्यान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भीम आर्मी लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अपनी गतिविधियों को जन कल्याणकारी बनाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अनिल कांबोज, समय सिंह, एडवोकेट अमोलक राम, कलीराम, समिति संरक्षक गोरधनदास, संजय कुमार, त्रिलोक चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed