{"_id":"5abfdb3b4f1c1bcf618b4cc7","slug":"121522522939-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति की बैठक में 978 लाख का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति की बैठक में 978 लाख का बजट पास
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति की बैठक में 978 लाख का बजट पास
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में 978.54 लाख रुपये बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। डेलीगेट्स ने गन्ने की पैदावार अधिक होने के चलते पर्चियां बढ़ाने की मांग भी की।
शनिवार को मिशन कंपाउंड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में संचालक और डेलीगेट्स उपस्थित रहे। कार्यवाहक लेखाकार केपी सैनी ने बैठक में 978.54 लाख रुपये का बजट पेश किया। जिससे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा नौ अन्य बिंदुओं पर भी सहमति जताई गई। प्रतिनिधियों ने गन्ने की पैदावार 80 क्विंटल प्रति बीघा से अधिक होने के चलते पर्चियों को बढ़ाने की मांग की। अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष बोबी ने की। अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी, संचालक वेदपाल सिंह, राम सिंह, मशकूर अहमद, निर्भय सिंह, कमलेश देवी, मेमो देवी, ईश्वर सिंह, राजीव कुमार और बड़ी संख्या में डेेलीगेट्स मौजूद रहे।