{"_id":"5aa42abc4f1c1bc4758b4b53","slug":"121520708284-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श विद्यापीठ गुरुकुल का वार्षिकोत्सव 17 से
अंबेहटा। दयानंद आदर्श विद्यापीठ गुरुकुल कम्हेड़ा का दूसरा वार्षिकोत्सव 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। प्रबंधक आचार्य सुनील शास्त्री ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में आर्य जगत के विद्वान, संन्यासी और भजनोपदेशक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए मुख्य रूप से देहरादून से आचार्य धनंजय, मुजफ्फरनगर से कंवरपाल शास्त्री के अलावा भजनोपदेशक रूहेल सिंह आर्यवीर, पंडित राजवीर, पंडित कुलदीप विद्यार्थी और बिजनौर से पंडित कल्याणवीर सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। सुनील शास्त्री ने बताया कि गुरुकुल के ब्रह्मचारियों की ओर से योगासन, मलखंभ, जिम्नास्टिक, लाठी चलाना, कांच पीसना और आंख एवं गले से सरिया मोड़ना मुख्य आकर्षण होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।