{"_id":"5a7361994f1c1b805a8b7598","slug":"121517511065-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसा में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। सराय मलियान में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक में कासगंज में हुई हिंसा को चिंताजनक और शर्मनाक बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को सराय मालियान में अंकित सैनी के आवास पर हुई बैठक में वंश सैनी ने कहा कि कासगंज में हुई घटना देश के लिए शर्मनाक है। कोई भी धर्म नफरत का संदेश नहीं देता। इसलिए सभी धर्मों का सम्मान कर आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाया जाना चाहिए। समाजसेवी दीपक सैनी ने कहा कि कासगंज हिंसा चिंताजनक है। इसमें सरकार को कड़ा रुख अपनाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सभी वर्गों का कानून पर विश्वास बना रहे।
वली वकास ने कहा कि सबसे पहले हमें लोगों तक अपने धर्मों को सही तरीके से पहुंचाने की जरूरत है ताकि भ्रांतियां दूर हों और आपसी सौहार्द बढ़े। अध्यक्षता इलम चंद ने की और संचालन सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबर हयात ने किया। इस मौके पर शाहिद कादरी, मोहित सैनी, डा. नसीम, सचिन सैनी, प्रमोद सैनी, अंकित सैनी, जाहिद कादरी आदि मौजूद रहे।