{"_id":"5a70c42a4f1c1b8d268b75d8","slug":"121517339690-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के बिना नहीं मिल सकता ज्ञान : सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के बिना नहीं मिल सकता ज्ञान : सूद
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु के बिना नहीं मिल सकता ज्ञान : सूद
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के प्रचारक प्रोफेसर एसएल सूद ने कहा कि परमपिता परमात्मा एक है। गुरु के बिना ज्ञान मिलना असंभव है।
देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर सूद ने कहा कि गुरु से बड़ा न कोई हुआ और न ही होगा। गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश है। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता ज्ञान कराया था। उसी प्रकार आज भी गुरु ज्ञान का दीपक जला रहे हैं। एक को जानो, एक को मानो और एक हो जाओ। आत्मा का मिलन परमात्मा से गुरु के माध्यम से होता है। भगवान को पाने के लिए भक्त में लगन शक्ति होनी चाहिए। मनुष्य के सद्गुरु के शरण में आ जाने से उसे ज्ञान प्राप्ति होने के साथ परमात्मा से मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्या सागर, हरबंस लाल जुनेजा, रजनीश कुमार, अमरजीत सिंह, कृष्ण लाल, संजीव कुुमार भंडारी, धर्मेंद्र कुमार अनमोल, अनिल गुलाटी मौजूद रहे।