{"_id":"5a5e3f5e4f1c1b84268b4c85","slug":"121516126046-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए प्रशासन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए प्रशासन
सहारनपुर। पर्यावरण मित्रमंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की।
मंगलवार को पर्यावरण मित्रमंडल का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाल ही में तोता चौक निवासी छात्र बोबी सैनी की चाइनीज मांझे की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। इससे पूर्व भी कई जाने जा चुकी और कई लोग घायल हुए है। यह मांझा पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। अभी तक चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई कर प्रशासन ने सिर्फ खानापूर्ति की है। इससे पूर्व वह सिटी मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उन्होंने एससपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष गुलशन अनेजा, जसपाल सिंह बत्रा, अमरदीप जैन, विक्रम शर्मा, मुरली खन्ना, नितिन अनेजा, अशोक शारदा, मुकेश शर्मा, खैराती लाल चौहान, आशुतोष बत्रा, राजन अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज जैन, भगीरथ सेठी, मंजीत सिंह, कपिल मल्होत्रा, प्रदीप आहुजा, विनोद राठी मौजूद रहे।