{"_id":"5a47d9d04f1c1bcd6d8b6ff9","slug":"121514658256-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के लिए सर्दी के मौसम में रात गुजारना बेहद मुश्किल : फारूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के लिए सर्दी के मौसम में रात गुजारना बेहद मुश्किल : फारूकी
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अलहिंद एजुकेशनल सोशल सोसाइटी द्वारा शनिवार को करीब 100 गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।
नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शमीम मुर्तजा फारूकी ने लोगों को कंबलों का वितरण किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को सर्दी के मौसम में बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। कड़ाके की ठंड में रात गुजारना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। सोसाइटी ने निर्धन लोगों को कंबलों का वितरण कर सराहनीय काम किया है। डा. नवा देवबंदी ने कहा कि समाज में परेशान व असहाय लोगों की मदद करके जो दुआ मिलती है उससे आत्मा को विशेष सुख प्राप्त होता है। यदि समाज में जिम्मेदार लोग गरीबों की मदद करने के लिए आगे आएं तो आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। अजय जैन ने कहा कि निर्धन लोगों की जरूरतों का ख्याल रखना धनवान लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य फौजिया नवाज, अब्दुल्लाह नवाज, अनस उस्मानी, शहजाद खान आदि रहे।