{"_id":"5a3ab19b4f1c1b4c528bac32","slug":"121513795995-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी से मांगी मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी से मांगी मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने शेखुल हिन्द मौलाना महमूदुल हसन मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव के समक्ष रखा। उन्होंने एमसीआई द्वारा कॉलेज की मान्यता खत्म करने की चेतावनी से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अतिशीघ्र कॉलेज की सभी खामियों को दूर कराने का आश्वासन दिया।
मेडिकल कॉलेज कई महीने से कार्यवाहक प्राचार्य के भरोसे चल रहा है। चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की भारी कमी है। मौजूदा कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से वह आंदोलन कर चुके हैं। पिछले वर्ष एमसीआई की टीम कॉलेज का दौरा करने आई थी। टीम ने पाया था कि अन्य खामियों के साथ ही कॉलेज में चिकित्सक भी करीब 37 फीसदी कम हैं। टीम ने मार्च 2018 में फिर से कॉलेज का दौरा करने की बात कही थी। साथ ही मार्च तक खामियां दूर न होने पर कॉलेज की मान्यता हरण की संस्तुति करने की चेतावनी दी थी। मगर उसके बाद से हालात बद से बदतर हुए हैं। नगर विधायक संजय गर्ग ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्हें मेडिकल कॉलेज के मौजूदा हालात से अवगत कराया गया। विधायक का दावा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने कॉलेज की तमाम कमियों को अतिशीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया है। बताया कि वह बृहस्पतिवार को विधान सभा में भी इस मामले को उठाएंगे।