{"_id":"5a36b19d4f1c1bc45b8bc89e","slug":"121513533853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरादरीवाद की राजनीति कर रहे पालिकाध्यक्ष : हैदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरादरीवाद की राजनीति कर रहे पालिकाध्यक्ष : हैदर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरादरीवाद की राजनीति कर रहे पालिकाध्यक्ष : हैदर
देवबंद (सहारनपुर)। एंबुलेंस घोटाले के मामले में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अब जवाब में पूर्व विधायक पुत्र हैदर अली ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पर बिरादरीवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक के पुत्र हैदर अली ने कहा कि उनकी माता जहीर फातिमा पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाकर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने सिद्ध कर दिया है कि वह विकास की नहीं बल्कि बिरादरीवाद की राजनीति करना चाहते हैं। जियाउद्दीन अंसारी ने शपथ लेने के बाद सबसे पहले निर्माण विभाग के प्रभारी इस्लामुद्दीन का वेतन रोकने के आदेश दिए, क्योंकि वह (इस्लामुद्दीन) शेखजादा बिरादरी के हैं। एक सवाल के जवाब में हैदर अली ने कहा कि यदि उनके पिता-माता के कार्यकाल में जियाउद्दीन अंसारी एक भी घोटाला साक्ष्यों के साथ साबित कर दें तो उनका पूरा परिवार राजनीति से सन्यास ले लेगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा जून माह में एक एंबुलेंस खरीदी गई थी। लेकिन उक्त एंबुलेंस बीती 27 जुलाई को दिल्ली से लौटते समय क्षतिग्रस्त हो गई थी। हैदर ने अपनी माता पर लगाए गए आरोपों को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष की बौखलाहट का नतीजा बताते हुए कोर्ट में घसीटने की बात कही है। इस मौके पर हाजी बाबू अहमद, आमिर उस्मानी, मुफ्ती अहमद गौड़, नफीस गौड़, राव मसीह, सरवर साबरी, शाहनवाज, मसरूर कुरैशी, इस्तख्वार राव, जहीर कुरैशी आदि मौजूद रहे।