फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम की जांच की

नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम की जांच की

Fri, 24 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम की जांच की
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीडब्लूसी परिसर में ईवीएम की जांच पड़ताल कर उन्हेें सही किया गया। परिसर मेें मतगणना के लिए भी बैरिकेडिंग आदि की कार्रवाई भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन के परिसर में मतदान के लिए ईवीएम चेक किया गया। इसमें आरओ और एआरओ ने स्वयं मशीनों की जांच कराई और उनको चलवाकर देखा गया। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इसके लिए मतदान के लिए ईवीएम सहित अन्य चीजों की गुणवत्ता जांचने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि जिले के 11 नगर निकायों में एक सिर्फ नगर निगम में ही ईवीएम मशीनों से चुनाव होना है। इसके लिए करीब 530 ईवीएम को जांचा परखा गया है। तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीडब्लूसी परिसर में तमाम ईवीएम की जांच परख की गई। इस प्रक्रिया में आरओ और एआरओ शामिल रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए भी तैयारियों शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed