{"_id":"59fcb92e4f1c1b71548ba993","slug":"121509734702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति पर लगाया परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति पर लगाया परेशान करने का आरोप
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फल एवं सब्जियों के एक्सपोर्टर हरजीत सिंह ढिल्लन ने आरोप लगाया कि मंडी समिति उनको बेवजह परेशान कर रही है। जबकि वे विदेशों में आम, हरी मिर्च सहित अन्य सब्जियों का निर्यात करके देश को विदेशी मुद्रा दिला रहे हैं।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में हरजीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि उनके कारण ही निर्यातकों ने मैंगो पैक हाउस सहारनपुर से आम का निर्यात करना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैंगो पैक हाउस को चलाने की एवज में हम मंडी समिति को सालाना 15 लाख रुपये किराया भी अदा करते हैं। लेकिन मंडी समिति और उसके आला अधिकारी हमें सहयोग नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी समिति ने हमें बताए बिना ही जमा की गई धनराशि दिल्ली प्रदर्शनी में समायोजित कर ली है। इसको लेकर फर्म ने मंडी परिषद के डायरेक्टर को भी कई पत्र लिखे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए हमें मैंगो पैक हाउस को छोड़ने का तैयारी कर ली है।