फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरक्षण तय नहीं होने से उलझन में उम्मीदवार और पार्टियां

आरक्षण तय नहीं होने से उलझन में उम्मीदवार और पार्टियां

Sat, 16 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण तय नहीं होने से उलझन में उम्मीदवार और पार्टियां
सहारनपुर। निकाय चुनाव नवंबर 2017 में होना तय है। नगर निगम सहारनपुर का परिसीमन सप्ताह भर पहले ही पूरा हुआ है, मगर सीटों का आरक्षण अभी तक नहीं हो सका है। इसकी वजह से राजनीतिक दल और संभावित उम्मीदवार उलझन में हैं, जो अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में तत्कालीन बसपा सरकार ने शहर का विस्तार करते हुए 32 गांवों को शहर में जोड़कर नगर निगम बनाया था। मगर राजनीतिक अड़चनों की वजह से आज तक मेयर का चुनाव नहीं हो सका है। अन्य दलों का आरोप रहा है कि बसपा ने राजनीतिक लाभ के लिए दलित बहुल गांवों को नगर नगर निगम में शामिल किया है। पिछली सपा सरकार भी इसी कारण से चुुनाव नहीं करा सकी। यहां तक की परिसीमन तक नहीं कराया गया। दिसंबर 2016 में सपा सरकार ने शेखपुरा कदीम समेत 14 गांवों को शहर में शामिल किया था, जिसका गजट नहीं हो सका था। ऐसे में प्रदेश में आई भाजपा की सरकार ने 14 गांवों को फिर से बाहर कर दिया और परिसीमन कराया। अप्रैल में नगर निगम का परिसीमन किया गया था, जिसपर आई आपत्तियों की ठीक से सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में शासन ने परिसीमन को खारिज करते हुए परिसीमन को संशोधित करने के आदेश दिए। पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में सभी 85 आपत्तियों की सुनवाई की गई, जिसके बाद नगर निगम ने परिसीमन को संशोधित कर शासन को भेजा। इतना ही नहीं, शासन के आदेश पर ओबीसी का रैपिड सर्वे भी दुबारा कराया गया है। मगर सीटों का आरक्षण अभी तक तय नहीं किया गया है। चूंकि चुनाव नवंबर महीने में होना है, जिसकी अधिसूचना अक्तूबर माह में होने की संभावना है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के साथ ही तमाम राजनीतिक दल भी असमंजस में हैं। सभी को सीटों की स्थिति साफ होने का इंतजार है।
विज्ञापन

संशय में राजनीतिक दलों के दावेदार
आरक्षण तय नहीं हो पाने के कारण राजनीतिक दलों के दावेदार भी संशय में हैं। सामान्य, महिला, पिछड़ी जाति और आरक्षित सीट होने की स्थिति में दावेदार भी बदल सकते हैं। उधर, चुनाव से पहले संभावित दावेदार अपने को मैदान में बनाए रखने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। फिलहाल आरक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में ओबीसी का रैपिड सर्वे कराया गया है, जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां आने और उनकी सुनवाई होने के बाद ही आरक्षण तय हो सकेगा।
- गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed