{"_id":"59b2e38b4f1c1bfd7f8b536b","slug":"121504895883-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम पीके पांडे को सिंचाई मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
अंबाला रोड स्थित अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि नलकूप मिस्त्रियों को अवर अभियंता के पद पर जल्द ही पदोन्नति कराई जाए। ऐसा नहीं होने से विकास का शासकीय लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि टर्नर, फिटर, मैकेनिक आदि को भी पदोन्नति देते हुए नलकूप मिस्त्री बनाया जाए। धरने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को प्रदेश के सिंचाई मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष रमेशचंद सैनी, सचिव विनय कुमार मलिक, अशोक कुमार, ब्रजभूषण आदि ने विचार रखे। प्रदीप त्यागी, संजीव कुमार, शोभाराम, रामवीर सिंह, रजनीश कुमार, नरेश कुमार, राकेश कांबोज, अभिषेक कुमार, प्रह्लाद सिंह, सहेंद्रपाल, साधूराम, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, राकेश कुमार जियाउर्रहमान, विक्रम सिंह, मुकेश सैनी, सुशील कुमार, विजय सिंह आदि रहे।