{"_id":"59b0448b4f1c1bf67f8b46c5","slug":"121504724107-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस दूसरी बस से टकराई, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस दूसरी बस से टकराई, 12 बच्चे घायल
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। ग्लोकल स्कूल की बस ब्रेक फेल होने के कारण दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्कूल स्टॉफ मौके पर पहुंचा और घायल बच्चों का ग्लोकल हॉस्पिटल में उपचार कराया गया।
हादसा गांव शेरपुर पेलो के निकट हुआ। बुधवार को ग्लोकल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। शेरपुर पेलो गांव के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस बेकाबू होकर दूसरी बस से टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद के लिए जुट गए। इसी दौरान सूचना पर स्कूल का स्टॉफ भी मौके पर पहुंच गया। घायल बच्चों को ग्लोकल हॉस्पिटल ले जाकर उनका इलाज कराया गया। उधर, सूचना मिलने पर परिजन भी दौड़कर हॉस्पिटल पहुंच गए थे। हादसे में बस में सवार रानू चौहान पुत्र संदीप चौहान निवासी गांव नौगांवा, कृष्णा पुत्र रविंद्र शर्मा नौगांवा, युवराज निवासी गांव बड़वाला, नैतिक शर्मा फतेहपुर, आदित्य निवासी गांव भागूवाला समेत करीब 12 छात्र घायल हो हुए हैं। इस मामले में स्कूल के उप प्रधानाचार्य दीपक माटा ने बताया कि हादसे में बच्चों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस के चालक को भी हटा दिया गया है।