फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कमिश्नर-डीआईजी के सामने आई 116 शिकायतें, 6 का निस्तारण

कमिश्नर-डीआईजी के सामने आई 116 शिकायतें, 6 का निस्तारण

Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर-डीआईजी के सामने आई 116 शिकायतें, 6 का निस्तारण
देवबंद (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 116 शिकायतें पहुंचीं, लेकिन निस्तारण केवल छह शिकायतों का ही किया गया। अन्य शिकायतों को लेकर उच्चाधिकारियों ने मातहतों को जांच कर उनका समाधान किए जाने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीआईजी एस. इमैनुअल समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों के सामने पुलिस, चकबंदी, विद्युत निगम, ब्लॉक कार्यालय, पालिका परिषद आदि विभागों से संबंधित लगभग 116 शिकायतें पहुंची। जिसमें 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। घ्याना गांव निवासी बालिंद्र उर्फ बालू ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसका मकान कच्चा है। जिसका एक हिस्सा काफी दिन पहले गिर चुका है। पूर्व में गांव में हुई खुली बैठक में उसने अपना नाम पात्र लोगों की सूची में लिखवाया था, लेकिन नई लिस्ट में उसका नाम नहीं है। उसने अधिकारियों से सरकारी योजना के तहत पक्का मकान बनवाए जाने की गुहार लगाई है। सलेमपुर गांव निवासी अनिल कुमार, सुभाष सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि लंबे समय से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गांव में स्थित सरकारी तालाब होली वाली खसरा नंबर 411(क) व 411 (ख) में जाता रहा है, लेकिन कुछ समय से गांव के दबंगों ने उस पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। जिससे पानी निकासी बंद हो गई है और इससे गांव में तरह तरह की बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त तालाब को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रमेश त्यागी ने प्रार्थना पत्र में कहा कि पालिका अधिकारी सर्वोच्च संस्था के निर्देशों को धता बताकर खनन माफियाओं से मिट्टी, रोड़ा, बजरी आदि सामग्री क्रय कर शासन से प्राप्त विकास के लिए आए धन की बंदरबांट कर रहे हैं। त्यागी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed