{"_id":"5957fae44f1c1b262d8b4d2d","slug":"121498938084-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने में दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने में दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीने में दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक
सहारनपुर। कांग्रेस के विधायक हर महीने एक और 15 तारीख को पार्टी के जिला कार्यालय पर जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने दी। वह शनिवार को जिला कार्यालय पर निकाय और संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष ने तमाम कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। कहा कि जल्द ही नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए जिताऊ प्रत्याशियों का चयन कर किया जाएगा। हर महीने की एक और 15 तारीख को दोनों विधायक जिला कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से जन समस्याएं सुनेंगे। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। बैठक में विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक चमनलाल चमन, सुशील अंबौली, शकुंतला सिंह, संजीव कौशल, धर्मपाल जोशी, संजय वालिया, जब्बार अहमद, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।