{"_id":"594eb8ee4f1c1bcc4e8b45c9","slug":"121498331374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर युवक की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में काम करते समय चक्की के पट्टे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने उसको सुपूर्द-ए-खाक भी कर दिया।
सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर पड़ने वाले तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी अकबर का पुत्र नईम (26) गांव के ही तरुण के सेलर पर कार्य करता था। रोजमर्रा की तरह वह शनिवार की सुबह सेलर में काम कर रहा था कि अचानक वह चक्की के पट्टे में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ चक्की में कोई ओर मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद अन्य मजदूर वहां पहुंचे और भीतर का नजारा देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने लगी, लेकिन मृतक के पिता अकबर ने बेटे की मौत को हादसा बताते हुए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। देर शाम नईम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।