फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 types of health services will be available in Ayushman Arogya Mandir

Saharanpur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलेगी 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
12 types of health services will be available in Ayushman Arogya Mandir
सहारनपुर। अब मरीजों को घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। विस्तारित सेवा पैकेज के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें मरीजों को आंख, ईएनटी, आकस्मिक ट्रामा सहित पांच प्रकार की और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। इसके लिए गंगोह सहित छह ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


जिले में 286 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। शासन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, पुवांरका, गंगोह और बलियाखेड़ी ब्लॉक का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि नकुड़, रामपुर मनिहारान, नानौता, देवबंद और नागल ब्लॉक का प्रशिक्षण पांच सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण में पांच नई सेवाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी बताई जा रही। इसके अलावा गंभीर मरीज आने पर कैसे उपचार करें, किन स्थितियों में मरीजों को रेफर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मरीजों को आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं, वृद्धावस्था, आकस्मिक ट्रामा, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-------



-- अभी यह दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं

डीसीपीएम बृजेश कुमार ने बताया कि जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और ओपीडी आदि सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए छह ब्लॉक के सीएचओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। पांच ब्लॉक अभी रह गए हैं। उनका प्रशिक्षण अगले महीने तक पूरा हो जाएगा।

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed