फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 injured in road accidents in saharanpur

सड़क हादसों में 12 घायल

Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
12 injured in road accidents in saharanpur
हादसे में हुआ घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद और बेहट में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक समेत अन्य दुपहिया सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें बेहट क्षेत्र में शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रदालु भी शामिल रहे। दुर्घटनाओं में सात लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बिगाना निवासी फुरकान मंगलवार को पत्नी साजदा को बाइक पर लेकर बचीटी गांव स्थित ससुराल में जा रहा था। जब वह दारुल उलूम के समीप पहुंचा तो पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन नाजुक हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में घायल फुरकान के ससुर मो. रफी ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। देवीकुंड मार्ग पर हुई दूसरी घटना में अंबहेटा गांव निवासी प्रदीप घायल हो गया। मंगलवार को प्रदीप स्कूटी पर सवार होकर जड़ौदा जट गांव जा रहा था।

जब वह देवीकुंड मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आए ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। बाद में ट्रैक्टर चालक ने प्रदीप को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। तीसरी घटना देवबंद बरला मार्ग पर हुई।

शाम करीब सात बजे केंदूकी गांव निवासी शुभम ब्रह्मपुर निवासी रिश्तेदार सुमित के साथ बाइक पर किसी काम से देवबंद आ रहा था। जब वह बड़ा सांपला गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें शुभम और सुमित के साथ ही नन्हेड़ा निवासी साजिद घायल हो गया। 


बताया जाता है कि साजिद फुलास गांव में जा रहा था और सामने से आ रही बस को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। राहगीरों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उन्हें नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed