{"_id":"6404d231fb36ee3bd305adef","slug":"12-hour-block-on-saharanpur-shamli-rail-route-passengers-worried-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-144269-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर-शामली रेल मार्ग पर 12 घंटे के ब्लाॅक से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर-शामली रेल मार्ग पर 12 घंटे के ब्लाॅक से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
टपरी जंक्शन पर टपरी-मनानी रेलवे लाइन पर रखा गया पुल का गार्डर
- पूरे दिन ट्रेन नहीं चलने से दस हजार यात्री प्रभावित हुए
- टपरी जंक्शन पर मनानी-टपरी रेल लाइन के ऊपर रखा गया पुल का गार्डर
फोटो समाचार-20
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। टपरी-मनानी के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने को लेकर सहारनपुर-शामली रेल मार्ग पर कई ट्रेनें रद्द रहीं। रविवार को 12 घंटे का ब्लॉक रहने के कारण करीब दस हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर रेलवे के पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों से संबंधित जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही।
मालगाड़ी के अलग संचालन के लिए डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। रविवार को टपरी जंक्शन में टपरी-मनानी रेल लाइन पर ऊपर से गुजरने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल का गार्डर रखने का काम सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। इसके लिए रेलवे ने 12 घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक लिया है। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में 28 मार्च तक ब्लॉक लिया जाएगा। रविवार को ब्लाॅक के चलते दिल्ली-हरिद्वार के बीच संचालित होने वाली ट्रेन अप व डाउन में रद्द रहीं। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04401 दिल्ली से सहारनपुर के बीच संचालित न होकर केवल शामली तक संचालित हुई। इसके साथ ही 04402 भी सहारनपुर से शामली के बीच रद्द रही। यह ट्रेन शामली व दिल्ली के बीच संचालित हुई। इसके अलावा 04501-02 भी सहारनपुर-शामली के बीच रद्द रही। सहारनपुर से वाया शामली दिल्ली जाने वाली ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम कार्य को पूरा किया गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे टपरी-शामली के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। आगामी तारीखों में यहां पर ब्लॉक लेकर काम होता रहेगा।