{"_id":"67044fbfddd6c5da8b0990d4","slug":"12-days-remand-of-four-sons-of-haji-iqbal-increased-in-case-of-rape-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-133346-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दुष्कर्म के मामले में हाजी इकबाल के चारों बेटों की 12 दिन की रिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दुष्कर्म के मामले में हाजी इकबाल के चारों बेटों की 12 दिन की रिमांड बढ़ी
Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटों पर दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को आरोपियों की 12 दिन की और रिमांड मिल गई। अदालत ने पहले दो दिन की रिमांड दी थी। अब पुलिस के प्रार्थना पत्र पर 12 दिन की रिमांड बढ़ा दी गई है। इस मामले में हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली भी नामजद हैं, जो वर्तमान में चित्रकूट जेल में बंद है। अदालत ने इनके बी वारंट जारी किए है। पुलिस चित्रकूट जाकर महमूद अली के बयान दर्ज करेगी।
बता दें, कि थाना मिर्जापुर में चार दिन पूर्व जनपद बागपत निवासी महिला ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 2021 में अलग-अलग दिनों में हाजी इकबाल के बेटे वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल और इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। इकबाल के बेटों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय व विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट की न्यायाधीश प्रियंका वर्मा की अदालत में पुलिस ने प्रार्थना पत्र लगाया था। शनिवार को इकबाल के चारों बेटों को अदालत में पेश किया गया।
विशेष लोक अभियोजक और इकबाल के बेटों के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई। अदालत ने चारों को दो दिन की रिमांड पर पुलिस को दे दिया था, जबकि पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में बंद हैं। उनके वहीं जाकर बयान दर्ज कराने के आदेश दिए। सोमवार रिमांड अवधि खत्म हो गई। पुलिस ने अदालत में दोबारा प्रार्थना देकर रिमांड के लिए और समय मांगा। इस पर अदालत ने पुलिस के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 12 दिन की रिमांड बढ़ा दी है। इस मामले में हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने चारों बेटों और देवर महमूद अली को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत ने 12 दिन की रिमांड बढ़ा दी है।