फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 dairy operators fined for shedding cow dung in drains

नालियों में गोबर बहाने वाले 12 डेयरी संचालकों पर लगा जुर्माना

Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
12 dairy operators fined for shedding cow dung in drains
सहारनपुर। नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने फिर से अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने करीब 15 डेयरियों की जांच की। 12 डेयरियां ऐसी मिली, जिनका गोबर नालियों में बहता मिला। अधिकारियों ने उक्त डेयरी संचालकों से 18,800 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में निगम की टीम ने रायवाला क्षेत्र में डेयरियों की जांच की। कृष्णा विहार व निसार रोड क्षेत्र की 15 डेयरियों की जांच की गई। यहां 12 डेयरियों की नालियों में गोबर बहते हुए पाया गया। इस पर इन डेयरी संचालकों पर 18,800 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों को डॉ. मिश्रा ने चेतावनी दी कि गोबर का सही ढंग से निस्तारण करें और नाली में न बहाएं। यदि भविष्य में दोबारा नालियों में उनके द्वारा गोबर बहाने की शिकायत सामने आई तो भारी जुर्माना किया जाएगा। टीम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, सुपरवाइजर विनोद कुमार के अलावा प्रवर्तन दल के प्रवीण कुमार और जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed