फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 corona infected including six medical students and two prisoners were found

छह मेडिकल छात्र व दो बंदी समेत कोरोना के 12 संक्रमित मिले

Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
12 corona infected including six medical students and two prisoners were found
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला जेल में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के छह छात्र और जिला कारागार के दो बंदी समेत 12 संक्रमित मिले हैं, जबकि चार संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब कोरोना के सक्रिय केस 71 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में कोरोना संक्रमण नहीं रुक रहा है। भले ही ज्यादा से ज्यादा जांच करने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले डेढ़ महीने से लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। दिनोंदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने से चेन लंबी होती जा रही। मंगलवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह छात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला जेल के दो बंदी शामिल हैं। इनके अलावा चार संक्रमित महानगर की अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं। सभी को आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी संक्रमितों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

चार संक्रमित हुए डिस्चार्ज
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सात दिन के होम आइसोलेट रहने के बाद मंगलवार को चार संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। चारों संक्रमित अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह छात्र मेडिकल कॉलेज, जिला कारागार के दो बंदी और अन्य चार संक्रमित महानगर के रहने वाले हैं। अब सक्रिय केस 71 हो गए हैं।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed