{"_id":"67363f9a83cb6f406102c287","slug":"11905-challans-issued-in-13-days-for-violating-traffic-rules-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135998-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 13 दिन में 11,905 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 13 दिन में 11,905 चालान
Thu, 14 Nov 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चल रहा है। एक से 13 नवंबर तक यातायात माह के दौरान नियम तोड़ने पर 11,905 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें 9267 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए हैं। रोजाना 900 से अधिक चालान किए जा रहे हैं।
यातायात माह में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात पुलिस सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं नियमों को बता रही। उन्हें बताया जा रहा कि 18 साल से कम आयु वाले वाहन को न चलाए। इसके बाद भी कुछ वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यातायात माह 30 नवंबर तक चलेगा।
एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ ही जुर्माना और चालान की कार्रवाई कर रही है। नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। 13 दिन में 1,76,60,401 रुपये का शमन शुल्क लगाकर वसूल किया।