फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकान के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक

मकान के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक

Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मकान के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक
सहारनपुर। ग्राम प्रधान और लेखपाल पर मकान तुड़वाने का आरोप लगाते हुए एक युवक टेलीकॉम कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या की चेतावनी दी। उसने अधिकारियों से आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने एवं उसे मकान दिलाने की मांग की। लगभग दो घंटे के ड्रामे के बाद अधिकारियों ने उसे समझा बुझा कर उतारा। उसे जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कराने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुन्हैटी खड़खड़ी निवासी लोकेश मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी के निकट टेलीकॉम कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या की चेतावनी देते हुए 100 नंबर पर कॉल कर दी। टॉवर पर युवक के चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोकेश को टॉवर से नीचे उतारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोकेश ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने साजिश करके उसका मकान तोड़ दिया है। उसका परिवार बेघर हो गया है। उसने कई बार शिकायत की और न्याय की मांग की, लेकिन किसी ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। लोकेश ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने और उसे मकान दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग दो घंटे तक लोकेश टॉवर पर चढ़ा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे हर तरह से समझाने का प्रयास किया। यहां तक कि उसे समस्या का समाधान कराने के लिए लिख कर भी देने को तैयार हो गए, लेकिन लोकेश स्टांप पेपर पर डीएम की मुहर लगवाकर लिखित में देने की जिद पर अड़ गया। बाद में एक कागज पर उसे नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का लिखित में आश्वासन दिया गया और नीचे उतारा गया। उसे कार्यालय में ले जाकर उसकी समस्या सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए।

नियमानुसार होगी कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा का कहना है कि गांव में नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिस कारण लोकेश के मकान का छोटा सा कोना टूट गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गण् हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed