{"_id":"5c719f69bdec22270200e63f","slug":"11550950249-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने गए देव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने गए देव कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने गए देव कुमार
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। एसोसिएशन में देव कुमार को चौथी बार जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि रूबी ममता नायर जिलामंत्री और रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष बने
शनिवार को एसबीडी जिला अस्पताल में 40 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। आम सहमति से सभी पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधान सहायक एसके तिवारी, राजकमल गौतम, प्रदीप कुमार सिंह, इलमचंद, एएस लांबा, बिनलकांत, पारस कुमार और फरहत इकबाल ने संयुक्त रूप से पूर्व की कार्यकारिणी को ही आगामी दो वर्ष के लिए सर्व सम्मति से चुन जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष देव कुमा ने कहा कि संगठन ने उनपर जो भरोसा जताया है वह उसे पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रांतीय सांस्कृतिक सचिव शशि कुमार सैनी, दीपमाला शर्मा, भावना रावत, कामिनी चौधरी, अनूप सिंह लांबा, प्रदीप कुमार सिंह, सुधीर कुमार, विशाल, सुंदरपाल आदि मौजूद रहे।