{"_id":"5c3f7957bdec2273a33960f0","slug":"11547663703-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुड क्राफ्ट कारखाने में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुड क्राफ्ट कारखाने में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुड क्राफ्ट कारखाने में आग से लाखों का नुकसान
सहारनपुर। मोहल्ला खजूरतला के आतिशबाजान गली में वुड क्राफ्ट के कारखाने में मंगलवार आधी रात के बाद आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का हैंडीक्राफ्ट का सामान जलकर राख हो गया।
मंडी कोतवाली के मोहल्ला खजूरतला के आतिशबाजान गली में मोहम्मद शाहिद का नईम एंड संस के नाम से वुड क्राफ्ट कारखाना है। रात लगभग साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट के चलते कारखाने में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख पास के कारखानों में काम करने वालों ने मोहम्मद शाहिद को इसकी सूचना दी। मोहम्मद शाहिद कारखाना पहुंचे तो हैंडीक्राफ्ट का सामान एवं कीमती लकड़ी जल रही थी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मी तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी बढ़ चुकी थी कि गोदाम में रखा सामान जलने के साथ ही लकड़ी की कड़ियों जलने पर छत भी गिर गई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
कारखाना संचालक मोहम्मद शाहिद ने बताया कि कारखाना में हैंडीक्राफ्ट के कीमती गिफ्ट आइटम रखे थे। साथ ही कारखाने में मशीनें एवं कीमती लकड़ियां भी रखी हुईं थीं। जो आग में पूरी तरह जल गईं। आग से उन्हें लगभग पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।